Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

जानलेवा भूकंप बना अमेरिका में 80 से ज्यादा लोगों की मौत का कारण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका इन दिनों एक बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। यहां के केंटकी राज्य में शनिवार शाम को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तूफान अब तक 80 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। सिर्फ केंटकी में ही 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इलिनोइस में अमेजन के गोदाम की छत गिर जाने से करीब छह लोगों की मौत की खबर है।

पांच राज्यों में भंयकर तबाही 

केंटकी से शुरू हुआ यह तूफान अब तक पांच राज्यों में भारी तबाही मचा चुका है। कई गाड़ियां इस भंयकर तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं जान व माल को भी भारी नुकसान हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस तूफान को इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह एक त्रासदी है। हम अभी भी नहीं कह सकते कि इस तूफान में कितने लोगों की जान चली गई है और कितना नुकसान हुआ है।

अचानक छाया अंधेरा और फिर मौतों की खबर 

बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक केंटकी में अंधेरा छा गया। भयंकर तूफान ने बहुत से लोगों को लील लिया। इसके बाद से बचाव दल के अधिकारी मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं।

मरने वालों में कई केंटकी में एक मोमबत्ती कारखाने में काम कर करते थे। वहीं जिन छह लोगों की मौत हुई इलिनोइस में हुई है वे अमेजन के गोदाम में क्रिसमस के ऑर्डर तैयार कर रहे थे।

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि यह इतिहास की सबसे विनाशकारी मानवीय आपदा है। डर है कि इस आपदा में हम 100 से अधिक लोगों को खो देंगे।

हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर 

जिस शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई वहां पर सबकुछ अस्त व्यस्त हो चुका था। मेफील्ड शहर में कई घर, इमरातें मलबे में तब्दील हो गए हैं। पेड़ भी उखड़ चुके हैं और कारें खेतों में उल्टी पड़ी दिखाई दीं।

गवर्नर बेशियर ने बताया कि जिस समय तूफान आया एक मोमबत्ती बनाने के कारखाने में करीब 110 लोग काम कर रहे थे और छत उनके ऊपर गिर गई। इस घटना में 40 लोगों को बचा लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, सपा ने दी सख्त चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो। यूपी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा...

Abhishek BanerjeeCID की कड़ी पूछताछ के घेरे में अभिषेक बनर्जी, 14 जून को फिर होगी पेशी

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सीआईडी ने टीएमसी विधायकों के...
spot_imgspot_img