Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

एक साथ तीन मौत होने से मचा हाहाकार

  • गमगीन: किशोरी की बुखार से मौत, सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान गई

जनवाणी संवाददाता |

दौराला/लावड़: कस्बे में एक साथ तीन मौत होने से हड़कंप मच गया। हालांकि तीनों मौत-अलग-अलग रूप से हुई। जिसके चलते लोगों में हाहाकार देखने को मिला। पहली मौत कस्बा मोहल्ला घास मंडी निवासी शमशाद कुरैशी की बेटी 16 वर्षीय की मौत बुखार के चलते हो गई। बेटी की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया।

हालांकि परिवार के लोगों ने देर शाम किशोरी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। दूसरी मौत दौराला-खेड़ी मार्ग के समीप लावड़ कस्बा निवासी ईरशाद सलमानी बाइक से शुक्रवार सुबह 10 बजे दौराला जा रहा। इसी बीच भैंसा-बुग्गी चालक ने टक्कर मार दी। जिसके ईरशाद सलमानी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शव का दौराला पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सामुदायिक स्वास्थय केंद्र दौराला से जुड़ा हुआ बताया गया है। तीसरी मौत अझौता गांव निवासी सचिन लावड़ कस्बे में बाइक की दुकान पर काम करता था। गुरुवार शाम वह पेट्रोल लेने के लिए कस्बे के ही पेट्रोल पंप पर गया था। इसी बीच छोटा हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में घायल को मेडिकल उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां युवक ने उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार की और से दौराला थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में रबड़ फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत

मेरठ-बड़ौत पर पूठ गंगनहर पुल के पास सड़क हादसे में रबड़ फैक्ट्री में नौकरी करने वाले बाइक सवार हेल्पर की मौत हो गई। हादसा सड़क पर नीलगाय के सामने आने से हुआ। हादसे को लेकर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव बाडम निवासी आनंदपाल पुत्र नकली सिंह मेरठ की इंडो रबर प्लास्टिक फैक्ट्री में बतौर हेल्पर का कार्य करते थे।

बताया गया है कि गुरुवार की देर रात बाइक से वापस ड्यूटी कर गांव लौट रहे थे। इस दौरान जब वह पूठ गंगनहर पुल से आगे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अचानक सड़क पर एक नील गाय आ गई। इससे उनकी बाइक टकरा गई और हादसे के बाद में सड़क पर गिर गये। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर मार्ग चालू कराया। इस संबंध में पीड़ित के भाई की ओर से इत्तेफाक हादसे की तहरीर देते हुए बताया कि आनंदपाल ड्यूटी से घर लौट रहे थे। सड़क हादसे में मौत हो गई, पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव का पंचनामा कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। हादसे को लेकर मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img