Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Dipika Kakkar: लीवर कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार सामने आईं दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम के व्लॉग में किया सबका धन्यवाद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दीपिका ने स्टेज 2 लीवर कैंसर की सर्जरी करवाई, जिसके बाद अब वह पहली बार पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं। इस भावुक मौके पर दीपिका ने सभी फैंस और शुभचिंतकों का प्यार और दुआओं के लिए दिल से आभार जताया।

दीपिका ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

बीते दिन सोमवार को शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दीपिका सर्जरी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं। वीडियो में वह काफी भावुक नजर आईं और अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देती दिखीं। उन्होंने कहा कि अब वो पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और ठीक होने की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।

दुआओं के लिए जताया आभार

दीपिका ने कहा कि अस्पताल में नर्सों से लेकर दूसरे मरीजों के परिजन तक सबने उन्हें ढेर सारी दुआएं दीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें खांसी आती थी, तब टांकों में बहुत दर्द होता था और वह कुछ भी बोल नहीं पाती थीं। लेकिन अब वो रिकवर कर रही हैं। वीडियो के दौरान उन्होंने अपने बेटे रुहान को याद करते हुए कहा कि उसकी मुस्कान और उपस्थिति उन्हें ताकत देती है।

14 घंटे लंबी चली दीपिका की सर्जरी

शोएब ने वीडियो में बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे तक चली, जिसमें डॉक्टरों ने उनका गॉलब्लैडर और लीवर का एक हिस्सा निकाल दिया। गॉलब्लैडर में पथरी होने के कारण उसे हटाना पड़ा और लीवर में मौजूद ट्यूमर को भी हटा दिया गया। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि लीवर एक ऐसा अंग है जो खुद को रीजेनरेट कर सकता है।

इंस्टाग्राम पर दी थी कैंसर की जानकारी

इससे पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बाद जब वो जांच के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों को लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो स्टेज 2 का कैंसर निकला। इस खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था।

फैंस ने दी जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं

दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोग उनकी मजबूती और साहस की तारीफ कर रहे हैं कि इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद कैमरे के सामने आकर सबको शुक्रिया कहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img