Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

Meerut News: एडवाइजरी पर अलर्ट, फिर भी लापरवाही,LLRM मेडिकल, जिला अस्पताल, CHC और PHC में किए इंतजाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: Covid-19 को लेकर एडवाइजरी जारी होने के बाद यहां एलएलआरएम मेडिकल में पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं, लेकिन शहर में परले दर्जे की लापरवाही चिंता का विषय है। बाजार, शादी विवाह और धार्मिक समारोह में जुटने वाली भीड़ स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बनी हुई है। इसके अलावा लोगों में कोरोना की टेस्टिंग को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बाजारों खासतौर से साप्ताहिक पैंठों में जिस तरह से भीड़ हो रही है और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है उससे कोरोना बम की आशंका जतायी जा रही है। मुश्किल यह है कि कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग खासतौर से एलएलआरएम मेडिकल प्रशासन ने तो तैयारी कर ली है, लेकिन आम आदमी की लापरवाही मुसीबत खड़ी कर सकती है।

सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर जैन क्या कहते हैं?

शहर के सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर जैन व सीनियर फिजिशियन और क्रिटिकल केयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन का कहना है कि मेरठ में कोरोना के छह केस आने के बाद भी आम आदमी की यदि बात करें तो परले दर्ज की लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंस बना रहे हैं। इसके इतर डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आम जन पूरी तरह लापरवाह बने हैं।

इससे कोरोना का खतरा बढ़ता है। शहर में कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में न तो लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में हो रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सार्वजनिक स्थान, बाजार और सामाजिक समारोहों में हजारों की भीड़ बिना किसी सावधानी के जुट रही है। इसके अलावा डॉ. शिशिर जैन ने भोजन में लिक्विड लेने पर भी जोर दिया।

देशभर में बढ़ रहे केस

दरअसल, कोविड से अब तक सात मौतों और करीब छह हजार से ज्यादा केस होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाजरी के बाद यहां भी स्वास्थ्य विभाग खासतौर से मेडिकल प्रशासन ने अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। मेडिकल में बाकायदा एक वार्ड बना दिया गया है। इसके अलावा पर्याप्त दवाओं व पैरा मेडिकल स्टाफ का भी यहां इंतजाम कर लिय गया है। कोविड-19 के मरीजों में इजाफा होने के बाद मेडिकल में खुद चिकित्सक और पेरा मेडिकल स्टाफ भी सावधानी बरत रहा है। मेडिकल प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी एहतियाती उपाय करने को कहा है। एलएलआरएम मेडिकल पहले से इसके लिए तैयार है। लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सभी लोग अपना कोराना टेस्ट अवश्य कराएं

डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि उनकी सलाह है कि जिस भी परिवार में कोई संक्रमित है उस परिवार के सभी लोग अपना कोराना टेस्ट अवश्य कराएं। यह अपने और दूसरों के लिए भी सुरक्षा देने वाला है। वहीं, दूसरी ओर जानकारी दी गयी है कि कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाई गई एक युवती का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img