Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली मुंडका अग्निकांड: महिला समेत 27 की मौत, 12 झुलसे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह तक आग जरूर बुझा ली गई है लेकिन राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। कई लोगों के लापता होने के चलते परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।

दूसरी मंजिल पर मिले शवों के अवशेष

एनडीआरएफ की टीम पूरी इमारत की जांच कर रही है ताकि रह गए शवों को निकाला जा सके। इस बीच इमारत की दूसरी मंजिल से शवों के अवशेष मिले हैं।

बाहरी जिला के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि मुंडका में बचाव अभियान अब भी चल रहा है। अब तक 27 शव निकाले जा चुके हैं। एनडीआरएफ इस बात की जांच कर रही है कि कहीं और शव तो इमारत में नहीं हैं। 27 में से 25 शवों की पहचान हो चुकी है, दो अज्ञात शवों की पहचान डीएनए सैंपल के माध्यम से की जाएगी। वहीं अब तक 27-28 लोगों के गायब होने की शिकायत मिल चुकी है।

अपनों को तलाश कर रहे परिजन

25 5

मुंडका हादसे के पीड़ित एक शख्स विजय ने बताया कि, मेरी पत्नी गायब है। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह वहां सेल्स मैनेजर थी। मैंने उससे आखिरी बार कल शाम 4.10 बजे बात की थी। मैंने उसे दोबारा फोन किया तो फोन बज रहा था लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। वहीं अंजू नाम की एक पीड़िता ने कहा, मेरी भतीजी गायब है, वह तीन साल से वहां काम कर रही थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल करेंगे दौरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मुंडका में आग प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जिन्होंने कल रात भी घटनास्थल का दौरा किया था उनके भी सीएम के साथ जाने की संभावना है।

अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात 11 बजे तक इमारत से 26 शव निकाले गए थे, जबकि एक महिला की कूदने से मौत हो गई। अभी कई लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका हैं, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि दमकल और पुलिसकर्मियों ने मिलकर 50 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने पहली मंजिल पर चल रही कंपनी के संचालक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा से भी पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img