Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

हिस्ट्रीशीटर राहुल काला के गोदाम पर दिल्ली पुलिस का छापा

  • दिल्ली से पांच हजार बाइक चोरी कर चुका गोकुलपुर थाने की पुलिस आई
  • वाहन चोर को लेकर आई थी पुलिस हाल में जेल से आया था राहुल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा वाहन चोर राहुल काला की तलाश में दिल्ली के गोकुलपुर थाने की पुलिस ने सोतीगंज स्थित उसके गोदाम में छापा मारा। मौके से काला फरार हो गया। पुलिस ने गोदाम में मिले बाइकों के पुर्जों को फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिया है। वहीं, गोदाम को सील कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने एक लुटेरा और वाहन चोर विनय विजय को पकड़ कर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बाइक सोतीगंज में रहने वाले राहुल काला को बेची है। इस बदमाश पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी सूचना पर गोकुलपुर थाने की पुलिस अपने साथ वाहन चोर को लेकर सोतीगंज आई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने राहुल काला के गोदाम में छापा मारा तो बेसमेंट में 40 बाइकों के पुर्जे और पार्टस मिले।

छापे की सूचना मिलते ही राहुल छत से कूद कर फरार हो गया। पुलिस ने राहुल काला निवासी सोतीगंज का गोदाम सील कर दिया। राहुल काला ने ऊपरी मंजिल पर घर बना रखा है, जबकि नीचे गोदाम बना हुआ है। इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि विनय विजय का पूरा गैंग दिल्ली में बाइक चोरी करते है, जो राहुल काला के संपर्क में है।

अब तक राहुल काला को पांच हजार से ज्यादा बाइक चोरी करने के बाद सप्लाई कर चुके हैं। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राहुल काला को कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जेल भेजा था। राहुल काला ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।

06 8

जवाबी फायरिंग में गोली राहुल काला के पैर में लग गई थी। तब से राहुल काला जेल में बंद था, जो 10 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दिल्ली से वाहनों की चोरी कर कटान करने वाले राहुल काला के गोदाम को सील कर दिया है।

गोकुलपुरी दिल्ली के मुकदमे में वांछित राहुल काला को पकड़कर सदर बाजार पुलिस दिल्ली पुलिस के हवाले कर देगी। एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि राहुल काला पर दिल्ली से पांच हजार बाइकें चोरी करने का आरोप है। छापे की कार्रवाई के दौरान सोतीगंज में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सदर पुलिस ने लोगों को हड़का कर भगाया। करीब एक घंटे तक चली छापे की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मची रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img