Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल और पत्थरबाजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को भी जारी है। आज दिल्ली के मदनपुर खादर, करोल बाग और रोहिणी व कुछ अन्य इलाकों में बुलडोजर चल रहा है। इनमें से मदनपुर खादर में एक तीन मंजिला इमारत गिराए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मदनपुर खादर में पत्थरबाजी, हिरासत में विधायक अमानतुल्लाह खान

मदनपुर खादर इलाके में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उस वक्त तनाव बढ़ गया जब एक तीन मंजिला इमारत ढहाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 200-300 लोग गलियों से और छतों से पथराव कर रहे थे। इस वक्त इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।

मदनपुर खादर में गिराई तीन मंजिला इमारत

मदनपुर खादर में निगम की कार्रवाई के भारी विरोध के बावजूद एक तीन मंजिला इमारत ढहा दी गई। निगम का कहना है कि यह बिल्डिंग अनाधिकृत रूप से बनाई थी।

अमानतुल्लाह खान बोले- जेल जाने को तैयार

ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान मदनपुर खादर पहुंचकर बोले, मैं जेल जाने को भी तैयार हूं अगर इससे गरीब लोगों का घर बचता है। यहां कोई अतिक्रमण नहीं है। अगर यहां कोई अतिक्रमण होता है तो मैं खुद निगम की टीम का समर्थन करूंगा।

मदनपुर खादर में लोग कर रहे विरोध

ओखला के मदनपुर खादर इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने निगम की टीम पहुंची है। टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि निगम की टीम का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों के इस प्रदर्शन में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान भी शामिल हैं।

रोहिणी में शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार रोहिणी के केएन काटजू मार्ग पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यहां पर निगम को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 200 पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और तीन जेसीबी भी मौजूद हैं। इसके लिए 60 निगमकर्मी भी कार्य में लगे हैं।

पटेल नगर के प्रेम नगर में चला बुलडोजर

गुरुवार को पटेल नगर के प्रेम नगर इलाके में भी बुलडोजर चला और अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img