Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बीएसए-एबीएसए कार्यालयों में कई सालों से जमें लिपिकों के पटल बदलने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विगत 3 वर्षों से एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों के पटल परिवर्तन की मांग की गई है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ व यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन शामली ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष पवन जावला, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, आदेश पँवार, गौरव कुमार, सुनील तोमर, सिकेन्द्र निर्वाल, मनीष जावला के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें शासनादेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विगत 3 वर्षों से एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों के पटल परिवर्तन निर्धारित दिनांक 10 जुलाई 2021 के पश्चात आज दिनांक तक भी न करने के दृष्टिगत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली से उक्त कार्यालयों में निर्धारित समय सीमा से भी कही अधिक 5 से 15 वर्षों से एक ही पटल पर जमें लिपिको के पटल परिवर्तन करने की मांग की गई। क्योंकि पिछले कई वर्षों से लिपिकों के पटल परिवर्तन न होने से अधिकांश लिपिको की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते शिक्षकों के हितार्थ प्रकरणों को कार्यालय स्तर पर लंबित रख उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है। जनपद में अधिकांश लिपिकों की भ्रष्ट कार्यशैली पर कुछ हद तक अंकुश लगाने के लिये लिपिकों का पटल परिवर्तन जरूरी है।

इस मौके पर विनीन बेनीवाल, सुधीर कुमार, संगीता तरार, शीशपाल सिंह, शिव कुमार, विकास, विवेक मलिक, विवेक बालियान, अमित कुमार, संदीप, प्रदीप तरार, प्रहलाद सिंह, सुधीर, चन्दपाल दहिया, सुनील, मुकेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, परमवीर, मोहित बंसल, राज कुमार, आशीष , संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार, राजीव कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, भुपेश कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत बेनिवाल, संजीव खोखर, अशोक कुमार व रविन्द्र बेनिवाल आदि मौजूद रहें ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img