Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: ग्राम पंचायत शेखुपुर छाछरेकी में ग्रामीणों ने गांव में स्थित तालाब को मत्स्य पालन के आवंतक से निरस्त कर तालाब की साफ-सफाई कराकर इसे अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आबादी के बीच स्थित तालाब का आवंटन गलत तरीके से मछली पालन हेतु हरिओम निवासी फकरेड़ा के नाम किया गया था। उसके द्वारा तालाब किसी अन्य ठेकेदार को ठेके पर दे दिया। उनका कहना है कि, ठेकेदार तालाब की साफ सफाई में लापरवाही बरत रहा है।

कहा कि ग्राम पंचायत में आपत्ति दाखिल करने के बाद भी मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटित कर दिया गया। बताया कि कुछ दिनों से तालाब के अंदर हजारों की संख्या में मछलियां मरी पड़ी है। जिसकी दुर्गंध और संक्रमण से ग्रामवासी परेशान है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तालाब को मत्स्य पालन का आवंटन निरस्त करने व तालाब की साफ-सफाई कराकर इसे अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान राहुल त्यागी, नीरज कुमार, विशेष, हरिकिशन, हरिमोहन, सुधीर, सोनू, बिशंबर सिंह सीटू, मनोज कुमार, कालूराम, जयकुमार, देवांशु, अमन ,नरोत्तम ,प्रेमचंद, गौतम, विशाल, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img