Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

कैमिस्टों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान दिए जाने की मांग

  • कैमिस्ट एसोसिएशन ने राज्यपाल के नाम डीएम सौंपा ज्ञापन
  • प्राथमिकता के आधार पर विशेष कैंप में टीकाकरण की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत फ्रंट लाइन वर्करों की तरह कैमिस्टों को भी कोरोना वारियर्स का सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर सदर विधायक की उपस्थिति में प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दूसरी ओर, एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कैमिस्टों को प्राथमिकता पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष कैंप लगवाने की मांग की।

बुधवार को शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के नेतृत्व एवं सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल की उपस्थिति में कैमिस्टों ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वैश्विक कोरोना महामारी में जीवन बचाना अत्यंत दुलर्भ कार्य रहा है।

इस कठिन समय में देशभर के मेडिकल वर्कर्स चाहे वह डॉक्टर के कंपाउंडर, नर्स या पैरामेडिकल स्टाफ हो, सभी ने स्वयं से ऊपर सेवा के वाक्य को चरितार्थ करते हुए पूरे मनोयोग से देशवासियों के जीवन को बचाया है, लेकिन बिना दवाइयों की आपूर्ति के यह कार्य संभव नहीं हो पाता।

दवाइयों की व्यवस्था व वितरण करना इस समय काल में अत्यंत दूभर कार्य रहा है। सभी दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टाफ की भांति ही अपने जीेवन को दांव पर लगाकर इस कार्य में पूरा पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मेडिकल स्टाफ का अभावादन व अभिनंदन किया गया है, जिसके लिए यह सभी पूरे पूरे हकदार है। परंतु दवा व्यापारियों को नींव के पत्थर की भांति भुला दिया गया है।

जिससे दवा व्यापारी आहत है। उन्होंने कैमिस्टों को कोरोना वारियर्स का सम्मान दिए जाने की मांग की। दूसरी ओर, शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ डा. संजय अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर कैमिस्टों को प्राथमिकता के आधार पर विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण कराने की मांग की। सीएमओ ने शीघ्र ही कैमिस्टों को टीकाकरण कराने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष देवराज मलिक, महासचिव संजीव कुमार, मनीष गर्ग, सोमेश मित्तल, राजकुमार वर्मा, सचिन, राजेन्द्र सिंह, विजय त्यागी, प्रवीन गोयल, नीरज पंवार, सन्दीप कुमार, अनिल कुमार, घनश्याम कंकरवाल, जितेंद्र अरोरा, गौरव जैन तथा पूर्व सभासद पूरण सैनी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img