जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय तिंबत सहयोग युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विभाग डॉ प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसमें महानगर युवा अध्यक्ष राहुल भाटी के नेतृत्व में सीसीएसयू में युवाओं ने रैली निकालते हुए चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की जमीन पर अवैध रुप में कब्जा किया जाने का विरोध किया।

प्रदर्शन में महानगर महामंत्री युगल किशोर, डॉ अमितेश शर्मा, युवा विभाग के कुलदीप सिंह, वरूण कुमार, राजीव सिंह, अंकुश बधुडी, आकाश, राहुल यादव, सुमित कुमार व अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

