जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मेरठ की ब्लॉक इकाई मवाना का बुधवार को मवाना स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मेरठ के जिला महामंत्री डा. छोटू राम ने बताया कि ब्लॉक मवाना के अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कोहला, मंत्री पद पर लोकेश कुमार सहायक अध्यापक कमोजिट विद्यालय बातनोर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर सतेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय बातनोर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मीरा यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय फलावदा निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों को उपस्थित समस्त शिक्षकों ने एक साथ ध्वनि मत से निर्विरोध निर्वाचन पर सहमति जताई।
यह चुनाव राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष विकेश ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विनय चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद जनपद के पदाधिकारियों ने मवाना ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंजुलता, नीरज शर्मा, गुलशरण, सुनील कुमार, अरविंद, नागेंद्र कुमार सहित मवाना ब्लॉक के शिक्षक उपस्थित रहे।

