- सोशल मीडिया पर हनीप्रीत ने कहा, जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: दस लाख फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाईव आकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा। उसने इंस्टाग्राम पर बोलते हुए कहा कि जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी है।

हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर आॅन लाईन लाईव आकर राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा है। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनीप्रीत बोल रही है। किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नही होते, जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहे, फक्र मुझे होता है, आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते है।
पुलवामा हमले के शहीद जवानों को दी श्रद्धाजंलि
चार वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान उसने शहीद जवानों के परिवार वालों को शक्ति दे, हिम्मत दे व घरों में तरक्की देने की भगवान प्रार्थना की और कहा देश के लिए जो कुर्बान हो जाते है उनका नाम हमेशा अमर रहता है। उन्होंने खूनदान के क्षेत्र में कनाड़ा के कैनेडियन ब्लड सर्विस की ओर से कनाड़ा की साध संगत प्रशंशा पत्रम से सम्मानित किया।

