Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पवित्र सरोवर साहिब में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

  • सैफपुर-कर्मचंदपुर में खालसा पंथ के प्रगट दिवस पर आयोजित हुआ बैसाखी जोड़ मेला

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: पंजप्यारे भाई धर्मसिह के जन्म स्थली सैफपुर-कर्मचंदपुर में खालसा पंथ के प्रगट दिवस पर आयोजित बैसाखी जोड़ मेले पर हजारों सिख श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर साहिब में स्नान कर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर धर्मलाभ अर्जित किया। साथ ही सजे कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध कविश्यरी जत्थों ने सिखों की बहादुरी के इतिहास का व्याख्यान कर संगतों को निहाल किया।

खालसा पंथ के सृजना दिवस बैसाखी पर्व के अवसर पर सैफपुर में जोड़ मेले की शुरुआत पंजप्यारे भाई धर्म सिंह जी की प्राचीन इमारत में रखे गये अखंड पाठ साहिब की सम्पूर्णता के बाद भोग पड़ने से हुई। इस अवसर पर श्रीगुरु गं्रथ साहिब प्रचार सोसाइटी द्वारा मेरठ से निकाले गये खालसा चेतना मार्च में श्रद्धालु बड़ी संख्या में वाहनों द्वारा वाहे गुरु द खालसा वाहे गुरु दी फतेह का गुणगान करते हुए पहुंचे यहां पहुंचने पर उनका श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।

22 11

प्रात:काल से ही यहां स्थित पंजप्यारे भाई धर्म सिंह जी सरोवर साहिब में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर धर्मलाभ अर्जित किया और गुरुद्वारा में मत्था टेक अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की। सजाये गये कीर्तन दरबार में पंजाब से आये ढाढी जत्था ज्ञानी जनरल सिंह पंजाब, ज्ञानी प्रीतम सिंह दिल्ली, रागी भाई सुखदेव सिंह आगरा, कविश्यरी जत्था ज्ञानी मेजर सिंह पंजाब एवं गुरमीत सिंह, सुखपाल सिंह अमृतसर ने गुरुवाणी की शबद कीर्तन रचनाएं और सिखों के इतिहास का श्रवण कराकर संगतों को निहाल किया।

इस अवसर पर श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के प्रमुख सेवादार सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने संगतों को सिख इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खालसा पंथ रूपी वृक्ष जो गुरु गोबिंद सिंह के समय मे प्रफुल्लित हुआ इसका बीजारोपण गुरुनानक देव जी ने किया था। मेरठ जनपद की क्रांतिकारी धरती सैफपुर से भाई धर्मसिंह जी आनंदपुर साहिब पहुंचे थे और वहां खालसा पंथ के 10वें गुरु पातशाह श्रीगुरु गोबिंद सिंह के चरणों में अपना शीश भेंटकर पंजप्यारे की उपाधि प्राप्त की और कई युद्धों में शामिल भी हुए। कीर्तन दरबार में कार सेवा वाले बाबा जोगेन्द्र सिंह ने संगतों को सेवा सिमरन का गुरु उपदेश दिया।

धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

सिख पंथ के सृजन हारे गुरु गोबिंद सिंह द्वारा उच्चारित शबद खालसा अकाल पुरुख की फौज, प्रगटिओ खालसा परमात्य की मौज का 323वां प्रगट दिवस सिख समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसाइटी द्वारा गुरु पंथ एवं गुरु ग्रंथ सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन खालसा चेतना मार्च निकाल गया।

20 11

मार्च गुरुद्वारा सचखंड दरबार गुरु नानक नगर से दिल्ली रोड, गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा थापरनगर से खूनी पुल, बेगम पुल, टेलीफोन एक्सचेंज, मवाना रोड, इंचौली, मवाना से होता हुआ गुरुद्वारा जन्म स्थान पंजप्यारा भाई धर्मसिंह सैफपुर हस्तिनापुर पहुंचा। खालसा चेतना मार्च में सबसे आगे सिख नवयुवक बाइकों पर केसरी ध्वज लगाकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। साथ ही खालसा शान का प्रतीक नगाढ़ा बजाते हुए बच्चे साथ रहे। खालसा निशान साहिब केसरी पोषाक पहने छोटे बच्चे झूला झुला रहे थे।

गुरु श्री लाडली फौज निहंग सिंह प्राचीन परम्परा की वेशभूषा में शोभायमान रहे। श्री गुरुग्रंथ साहिब प्रचार सोसाइटी के प्रमुख सेवादार सरदारा रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना के समय विभिन्न जाति-बिरादरी तथा प्रदेशों से पंज प्यारे स्थापित कर उन्हें एक ही पात्र से अमृत छकाकर सभी भेदभाव मिटाए थे, उन्ही पंज प्यारों से अमृत छक कर गुरु दीक्षा ली जो संसार में एक मात्र उदाहरण है कि गुरु चेले से दिक्षा ले।

वाह-वाह गोबिंद सिंह आपे गुरुचेला शबद से आपको स्मरण किया जाता है। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा थापरनगर में सुबह 9 बजे तक व रात्रि 10 बजे तक विशेष कीर्तन समागम हुए जिसमें भाई प्रीतम सिंह, अखंड कीर्तनी तथा बाल कीर्तनी जत्थे के अलावा विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर अमृतसर के हजूरी कीर्तनीय भाई गुरुविंद्र सिंह आनंद पुरी ने शबद-कीर्तन से निहाल किया। अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, निष्काम सरदार सुरिन्द्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष सरदार गुरुमुख सिंह, सरदार अमरजीत सिंह चावला, सरदार राजिंंंंन्द्र सिंह, सचिव सरदार जसबीर सिंह खालसा आदि ने श्रद्धापुष्प भेंट किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img