Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

निखिल की हत्या में चार छात्र गिरफ्तार, एक फरार

  • पुलिस ने आरोपी छात्रों के पास से आला कत्ल बरामद किया

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: एमआईईटी कॉलेज के कैंपस में दिनदहाडेÞ चाकू से गोदकर की गयी बीटेक के छात्र निखिल की हत्या में थाना पुलिस ने चार आरोपी जूनियर छात्रों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया गया। बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे बड़ौत के शिकोहपुर निवासी छात्र निखिल की पांच जूनियर छात्रों ने कॉलेज कैंपस में ही सरेआम चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी।

23 11

निखिल की हत्या में पिता भूपेन्द्र चौधरी ने कॉलेज में ही पांच छात्रों अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर, विभोर पुत्र प्रवीण कुमार रक्षापुरम थाना गंगानगर, प्रिंस कुमार पुत्र संजय कुमार ईशापुरम निवासी गंगानगर, आयुष त्यागी पुत्र नरेश कुमार निवासी नावला मंसूरपुर मुजफ्फरनगर व आदर्श पुत्र दीनानाथ निवासी पोखर मिंडी चोरी चोरा गोरखपुर को नामजद किया था। थाना पुलिस ने निखिल हत्याकांड में पांच आरोपियोंं में से चार आरोपियों अभिषेक, विभोर, प्रिंस व आयुष को हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद कर चारों को जेल भेज दिया है।

बागपत बाइपास चौपले पर रची गई थी हत्या की साजिश

एमआईईटी छात्र निखिल की हत्या की साजिश मंगलवार की शाम बागपत बाइपास चौपले पर रची गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एमआईईटी के बीटेक के छात्र निखिल का मंगलवार को कॉलेज के ही जूनियर छात्रों से वर्चस्व की जंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। जूनियर छात्र अभिषेक ,आदर्श, प्रिंस आदि ने मंगलवार की रात ही निखिल की हत्या का मन बनाकर बागपत बाइपास चौपले पर सभी आरोपियों ने एक साथ मिलकर दावत कर चाकू पर निखिल की मौत का नाम लिख दिया था।

पहले नशे के लिए हुआ दंडित, फिर दिया हत्या को अंजाम

इंजीनियरिंग के छात्र निखिल की हत्या में शामिल फरार हुआ आदर्श नशे का आदी है। बताया गया है कि आदर्श कॉलेज कैंपस में ही नशा करता था और पूरे दिन घूमता रहता था। नशा करने के बाद कॉलेज कैंपस में घूमने की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को हुई तो उन्होंने आदर्श का एक महीने का बॉड भर दिया था और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कॉलेज प्रबंधन ने चेतावनी दी थी कि यदि वह कॉलेज कैंपस में नशा करता हुआ पकड़ा गया तो उसे 20 हजार रुपये का जुर्माना देना हो और उसे कॉलेज से निष्कासित भी कर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन से चेतावनी मिलने के बाद भी आदर्श बाज नहीं आया और वर्चस्व को लेकर अपने साथियों के संग मिलकर कैंपस में ही निखिल की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।

एक दिन पहले फोन पर हुई थी गाली-गलौज

मंगलवार शाम को कॉलेज कैंपस से बाहर निखिल गुट और अभिषेक गुट का वर्चस्व को लेकर आमना-सामना भी हुआ था। हालांकि उस वक्त मामला कॉलेज के बाहर ही निपट गया था। इसके बाद निखिल दोस्तों के संग कॉलेज हॉस्टल में दोस्त हर्ष का जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान अभिषेक और आदर्श ने फोन पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए भुगत लेने की धमकी दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह को जैसे ही निखिल हॉस्टल से बाहर आया तो अभिषेक और आदर्श ने पूछा कि कल शाम तुम भी उनके साथ थे क्या? निखिल ने जैसे ही कॉलेज कैंपस से बाहर अपने साथियों के साथ होने की बात तो अभिषेक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश/लुटेरा घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने देर...
spot_imgspot_img