Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

Devara Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, तीसरे दिन ही आई फिल्म की कमाई में भारी गिरावट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे। पहले दिन सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ ही बता रही थी कि देवरा का स्वागत धमाकेदार तरीके से किया गया है, लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते है आज ‘देवरा’ ने कितनी कमाई की है।

दरअसल, देवरा पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह फिर अपना दमदार जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूसरे दिन ‘देवरा’ का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। वीकएंड होते हुए भी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले काफी कम कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बता दें कि, आज भी फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई। वीकएंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी। ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘देवरा’ ने रविवार को यानी तीसरे दिन 40.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज भी देवरा की कमाई में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, ‘देवरा’ का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बजट का 27 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 161 करोड़ रुपये हो चुकी है।

वहीं, देवरा के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है। ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। ‘देवरा’ का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img