Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

Karan Veer Mehra: ‘खतरोंं के खिलाड़ी 14’ के विजेता बनने के बाद अब करण वीर मेहरा ने ‘बिग बॉस’ को लेकर दिया अपडेट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेता करण वीर मेहरा ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के विनर बन गए हैं। उन्होंने ये सीजन अपने नाम कर लिया है और गश्मीर महजानी और कृष्णा श्रॉफ को पछाड़ दिया है। इस शो को जीतने पर उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी, एक ब्रांड न्यू कार और 20 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला है। अब हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शो को लेकर अपने सफर को याद किया है।

अभिनेता ने अपने इस सफर पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस रियलिटी शो में काम करके बहुत मजा आया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस शो में मुझे इतना अच्छा लगा कि मैंने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि अगली बार मुझे मुफ्त में ही ले चलें। आसिम रियाज पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह शो जीत सकता था, लेकिन उसकी बेवकूफी थी और मेरी अच्छी किस्मत कि मैं यहां बैठा हूं।”

करण ने आगे कहा कि केवल आसिम और गश्मीर ही नहीं शो में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने कड़ी प्रतिद्वंदिता दिखाई। सभी यह सोचकर आए थे कि ट्रॉफी जीतकर ही जाना है। यह बैच ही कुछ ऐसा था जो शो जीतने के मकसद से आया था। इस बातचीत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की।

करण वीर ने कहा कि हर कोई किसी न किसी चीज में बेहतर था। मेरी किस्मत अच्छी थी कि जब मेरे स्टंट की बारी आई तो मुझे वह टास्क मिला, जिसमें मैं बेहतर था। इस वजह से मैं शो में आगे बढ़ता चला गया। शो के दौरान उन्होंने अपने सबसे डरावने अनुभव को साझा किया। अभिनेता ने कहा,”मुझे करंट लगने वाला स्टंट सबसे खतरनाक लगा। अब भी मुझे तारों को देखकर डर लगता है।”

जब करण से सवाल किया गया कि इस बार क्या वह लोगों को बिग बॉस में दिखेंगे? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस में उनके जाने की अटकलें हर साल लगाई जाती हैं। अभिनेता ने कहा कि वह इस बार भी बिग बॉस टीवी पर ही देखेंगे। करण के मुताबिक उन्हें घर के अंदर फोन चाहिए, शायद इसी वजह से वह इस शो को मना कर देते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img