नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है। आज रविवार को अभिनेता अपना 89 वां जन्मदिन मना रहे है। साथ ही उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और साथ मिलकर केक भी काटा। जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए। अभिनेता ने अपना जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
अपने जन्मदिन के दौरान धर्मेंद्र अपने फैंस से घिरे दिखे। धर्मेंद्र ने अपने फेंस के साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। धर्मेंद्र के 89वें जन्मदिन पर फैंस बेहद उत्साहित दिखे। उनका यह उत्साह बता रहा है कि वह आज भी धर्मेंद्र को कितना प्यार करते हैं।
जन्मदिन पर धर्मेंद्र अपने आइकॉनिक लुक में नजर आए। वहीं इस दौरान देओल फैमिली की बॉन्डिंग ने भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का हाथ थामे दिखे। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के प्रति सनी और बॉबी का प्यार और इज्जत साफ जाहिर हो रही है।
वहीं सनी, बॉबी और हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सनी ने पिता के लिए लिखा, ‘हैप्पी बर्थ दे पापा- आई लव यू द मोस्ट।’
सनी देओल के अलावा बॉबी देओल ने भी अपने पिता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर प्यारा पोस्ट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो पापा, आई लव यू।’
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने भी काफी भावुक पोस्ट किया, जिससे साफ जाहिर हो रहा है वह आज भी धर्मेंद्र से कितना प्यार करती हैं। हेमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”’मेरे सपनों के आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कई साल पहले जब हम पहली बार मिले थे, तब से मैंने तुम्हारा दिल वैसे ही पकड़ रखा है जैसे तुमने मेरा। हम अच्छे और बुरे समय से गुजरे हैं, हमेशा एक साथ रहे हैं, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार में दृढ़ रहे हैं। मैं आने वाले कई सालों तक आपके आकर्षण से चकित रहने की आशा करती हूं। ईश्वर आपको सदैव अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्रदान करें।”

