Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

डायरेक्टर करण जौहर ने दिखाई रणवीर और आलिया के फर्स्ट लुक टेस्ट की झलक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक टेस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट को देख फैंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देखने के लिए और भी जयादा उत्साहित हो गए है।

03

करण जौहर की पोस्ट कि बात करें तो डायरेक्टर ने फिल्म के फर्स्ट लुक टेस्ट से मुख्य जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। करण जौहर ने तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में लिखा -‘फिल्म का हमारा पहला लुक टेस्ट! जब हम रॉकी और रानी के लिए लुक लॉक कर रहे थे,’ करण की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार ध्यान खींच रही है।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो सामने आई तस्वीर में अभिनेत्री बेज और रेड शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। उन्होंने जंबो ईयररिंग, मैचिंग चूड़ियां और कोहल्ड आई लुक के साथ अपने लुक को पूरा किया है। वहीँ, रणवीर सिंह ने प्रिंटेड रेड शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

04

बता दें कि करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img