Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने लगाई मुंबई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, जानें क्या है मामला?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इस पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है और अब डायरेक्टर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

31 36

संतोषी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी में कहा कि

‘मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि फिल्म ‘गांधी गोडसे’ की रिलीज से पहले हमने 20 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था, तभी वहां ग्रुप में कुछ लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे।

32 34

इसके बाद मुझे कई बार धमकियां मिलीं और फिल्म का प्रमोशन बंद करने को कहा गया। इन घटनाओं के बाद मैं काफी असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मुझे और मेरी फैमिली को सुरक्षा दी जाए।’

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी

बता दें कि इस फिल्म को डायरेक्टर ने ही लिखा है। फिल्म में गांधी और गोडसे के बीच की कहानी को दिखाया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज की जाएगी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img