Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Jammu-Kashmir में आपदा की मार: रामबन में बादल फटा, चार की मौत, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 34 श्रद्धालुओं की जान गई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में शुक्रवार रात बादल फटने की दर्दनाक घटना हुई, जिसमें अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घर और संपत्तियाँ प्रभावित हुईं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घटनास्थल से चार शव बरामद किए जा चुके हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर शोक जताते हुए कहा, “अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। बचाव अभियान तेज़ी से चल रहा है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।”

भारी बारिश से रेल सेवाएं प्रभावित, 46 ट्रेनें रद्द

जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते रेल यातायात भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कठुआ और उधमपुर के बीच कई स्थानों पर रेल ट्रैक ध्वस्त हो गया है। इसके चलते जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से जाने वाली 46 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट आंशिक रूप से बदले गए हैं।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हालात सामान्य होने में कुछ दिन और लग सकते हैं। इससे पहले 29 अगस्त को भी 40 ट्रेनें रद्द की गई थीं।

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 34 श्रद्धालुओं की मौत

इस बीच कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों पर हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आकर 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

समिति का नेतृत्व जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे, जो दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

प्रशासन की अपील

राज्य प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचें। आपदा संभावित इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img