बैंकों में आधार अपडेशन का कार्य सुचारू करने के निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैंकर्स की डीएलआरसी की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक वार विभागों की लंबित ऋण संबंधी फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में ऋण संबंधित लंबित पत्रावलियों को गति प्रदान करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आधार केंद्र संचालन के संबंध में लीड बैंक मैनेजर से जानकारी प्राप्त की। जिसमें लीड बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि जनपद में 22 जगह आधार कार्ड संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित को आधार केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के साथ आधार अपडेशन के कार्य को सुचारू रूप से के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि जहा पर भी आधार कार्ड बनाए जाते हैं उन सभी सैंटरो पर विशेष रुप से आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेशन कराए जाने में क्या प्रमाण पत्र वह क्या चार्ज प्राप्त किया जाता है उक्त जानकारी सभी सेंटर के बाहर जरूर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए ताकि आमजन को परेशान ना होना पड़े। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आधार सेंटरों पर लेनदेन की शिकायत नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि बच्चें अपना आधार कार्ड बीआरसी के सेंटर बनत, कांधला भभीसा, कैराना ऊंचा गांव, ऊन जलालाबाद में व विकलांग श्रेणी के व्यक्ति सुपरवाइजर आॅपरेटरशिप वाले बैंक जिसमें इंडियन बैंक मेरठ रोड शामली, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक वर्मा मार्केट शामली, पंजाब नेशनल बैंक झिंझाना, ओरिएंटल बैंक आफकॉमर्स जलालाबाद आदि सेंटरों पर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, लीड बैंक मेनेजर शैलेष कुमार सहित बैंकों से जुड़े अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

