Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नई दुकान आवांटित होने के बाद भी खाद्यान्न वितरण क्यों नहीं ?

खाद्यान्न पाने के लिए एक किमी की परिक्रमा को मजबूर हैं महिलाएं

आपूर्ति विभाग के अफसरों की मनमानी के शिकार हो रहे गरीब


जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: आपूर्ति विभाग की मनमानी के कारण गरीब उपभोक्ताओं को पिछले नौ महीने परेशान होना पड़ रहा है। लाटरी से महीनों पूर्व हुई नई दुकान के आवंटन के बावजूद विभाग के अफसर मोहल्ले में वितरण की व्यवस्था नहीं करा रहे हैं। विभाग की मनमानी के चलते पात्र महिलाएं राशन के लिए एक किमी की परिक्रमा करने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक आपूर्ति विभाग द्वारा नियम कायदों को नजरअंदाज करके खारा कुआ की दुकान का खाद्यान्न कस्बे से बाहर स्थित राशन की दुकान से कराया जा रहा है। यह दुकान मोहल्ला खाराकुआ से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मैसर्स नरेंद्र कुमार की दुकान से अटैच चल रही है। निरस्त चल रही खाराकुआ की इस दुकान का कई माह पूर्व नया आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जा चुका है, इसके बावजूद आपूर्ति विभाग नई दुकान पर अभी तक वितरण शुरू नहीं करा पाया।

बताया जा रहा है कि आपूर्ति विभाग जानबूझकर इस दुकान को अटैचमेंट पर चलवा रहा है। इसका खामियाजा पात्र गरीब महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। करीब नौ महीने से उपभोक्ताओं को विभागीय शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। आपूर्ति विभाग बेखबर बना हुआ है।

आपूर्ति निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नए डीलर द्वारा अभी तक औपचारिकता पूरी नहीं की गई है। शीघ्र ही दुकान का संचालन सुचारू रूप से कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img