Home Uttar Pradesh News Bijnor 116 मरीजों की हुई जांच, दवाई का हुआ नि:शुल्क वितरण

116 मरीजों की हुई जांच, दवाई का हुआ नि:शुल्क वितरण

0
116 मरीजों की हुई जांच, दवाई का हुआ नि:शुल्क वितरण
  • विनायक कालेज में शांति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित हुआ मेडिकल कैंप

जनवाणी टीम |

बिजनौर/बरुकी: विनायक कालेज में शांति देवी चैरिटैबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेडिकल कैंप में 116 मरीजों की जांच हुई और दवाई का नि:शुल्क वितरण किया गया। शनिवार को विनायक कालेज में शांति देवी चैरिटैबल ट्रस्ट व सुखायु हास्पिटल देहरादून की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ संस्थापक राजबहादुर सिंह व सचिव राकेश मलिक ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। कालेज में निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आए डाक्टर ऋजु कुमार नाड़ी परीक्षा व कैंसर और जोड़ों के दर्द, पेट रोग, स्लिप डिस्क, घुटनों में दर्द विशेषज्ञ, डा. मोहन कुमार जनरल सर्जरी, पाइल्स, फिरटुला, फिशर, डा. यशपाल सिंह जनरल फिजिशियन थायराड, गठिया, बीपी शुगर, पैरालाइसिस, डा. मनीषा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा. शिखा नेत्र रोष ने करीब 116 मरीजों का परीक्षण किया। साथ ही दवाईयां आदि का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।

24 3

प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अमित कुमार, संदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, कमल राठी, यशपाल सिंह, रुपिन कुमार, रश्मि चौधरी, हेमेंद्र सिंह, बिलाल अहमद, कामेंद्र, फकीरा व नरपाल आदि मौजूद रहे।