Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर व पचपेड़वा का निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर एवं पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों से वार्ता कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी चाहिए। सीएचसी में एक्स रे मशीन संचालित ना पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई एवं एक्स रे टेक्नीशियन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने प्रतिदिन की दवाओं का वितरण का ब्यौरा रखते हुए दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुराने एवं नए पर्चो को रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किस बीमारी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं इसकी जानकारी रखे जाने का निर्देश दिया। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाए जाने एवं इस कार्य हेतु आशाओं की ट्रेनिंग कराए जाने का निर्देश दिया।

सीएचसी के पीछे निर्माणाधीन 20 बेड के वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया। सीएचसी परिसर में वाटर लॉगिंग की समस्या के निराकरण के लिए अधिशासी अधिकारी तुलसीपुर को आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया।

53 2

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी का निरीक्षण किया गया,ओपीडी के लिए अतिरिक्त कमरा बनाए जाने का निर्देश दिया। फार्मासिस्ट द्वारा दवाओं के बारे में पूछे जाने पर समुचित जवाब ना दे जाने पर चेतावनी दिए जाने तथा एक्स-रे टेक्नीशियन को भी चेतावनी दिए जाने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर में रंगाई पुताई कराए जाने एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कुमार, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे, प्रभारी चिकित्साधिकारी तुलसीपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी पचपेड़वा, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img