जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर व अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जनपद के बॉलीवुड गायक गोविंद कौशिक के ‘महादेव’ एलबम को लांच किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर व अपर जिलाधिकारी के समक्ष ‘महादेव’ एबम को वीडियो स्क्रीन एवं पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर जिलाािकारी जसजीत कौर ने ‘महादेव’ एलबम की सराहना करते हुए गोविंद कौशिक के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा की कि एलबम को जनपद शामली के साथ प्रदेश व देश के लोग बहुत पसंद करेंगे। उक्त ‘महादेव’ एलबम में गोविंद कौशिक ने गायन एवं निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी किया।
इसका लेखन कार्य विशाल गर्ग, संगीत मोनू बच्चस एवं सिनोमेटोग्राफी और एडिट फैजल सीड ने किया। गायक गोविंद कौशिक के अनुसार जीवीएस म्यूजिक लवर यूट्यूब चैनल पर गोविंद कौशिक सर्च करके देख सकते हैं।

