जनवाणी संवाददाता |
कैराना: शिवरात्रि से पहले अपने गंतव्यो की ओर डाक कांवड़ व पैदल चलने वाले शिव भक्तों का रैला पानीपत खटीमा राजमार्ग से तेजी के साथ गुजर रहा हैं। सोमवार की दोपहर एडिशनल एसपी ओपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना बिजेंद्र भड़ाना व कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान यमुना ब्रिज पर पहुंचे।
तीनों अधिकारियों ने दर्जनों राष्ट्रीय तिरंगे झंडे शिव भक्तों को बांटे। एडिशनल एसपी ने बताया कि सभी शिव भक्तों को तिरंगे झंडे बांटे गए हैं, ताकि कांवड़ मार्ग शिव भक्ति के साथ ही देश भक्ति से भी जगमग रहें और लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जिंदा रहें। इसी को लेकर सभी शिव भक्तों तिरंगे झंडे वितरित किए गए।

