Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा शहर क्षेत्र में पहलवारा की अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दुकान के बाहर अंग्रेजी शराब के ब्रांड की रेट सूची, स्टॉक रजिस्टर, दुकान का लाइसेंस, विक्रेता का नाम आदि देखा एवं स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन मेंटेन किए जाने, ब्रांड वाइज सेल नोट किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने शराब की बोतलों का आबकारी विभाग के ऐप से स्कैन कराकर वैधता का निरीक्षण किया। सभी शराब की बोतलें वैध पाई गई। उन्होंने शराब के परिवहन व आवागमन के व्यवस्था के संबंध में विस्तृत पूछताछ की तथा किस ब्रांड की मदिरा उपलब्ध है इसके बारे में जानकारी ली।

डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि मिलावट अथवा अवैध शराब की बिक्री ना हो, वरना सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक व अन्य आबकारी विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img