Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर पत्नी को दे दिया तीन तलाक

  • पीड़िता ने कोतवाली पहुंच लगाई कार्रवाई को गुहार

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद : दहेज उत्पीडन का मुकदमा वापस न लेने पर शराबी पति ने मायके पहुंच अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दी। महिला रविवार को अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई को गुहार लगाई।

बन्हेड़ा खास गांव निवासी गुलफाम की बेटी नरगिस ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में थाना कैराना के गांव मंडावर निवासी नौशाद के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुराली संतुष्ट नहीं थे और आयेदिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। जिसके चलते उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दायर किया था जो कि अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

नरगिस ने बताया कि वह अपने मायके गांव बन्हेड़ा में रह रही है। गत शनिवार की शाम उसका पति शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इंकार किया तो पति नौशाद ने गांव के कई लोगों के सामने उसे तीन तलाक दे दी। नरगिस ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img