Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले होंगे सलाखों के पीछे: डा. धर्म सिंह

  • मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री व जिपं अध्यक्ष ने शुभारंभ किया
  • हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 17 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा महिलाओं को जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट लोकमंच से मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से शुभारंभकिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। इससे पूर्व उन्होंने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 17 से 25 अक्टूबर तक गांव-गांव जाकर महिला को अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।

कलक्ट्रेट लोकमंच से मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम का मां दुर्गा के चित्र पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने जन जागरूकता अपराध हिंसा करने वालों की पहचान उजागर करने के उद्देश्य से सात एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरूक करेंगे।

विशेष मिशन शक्ति अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रथम चरण में प्रारंभ किया गया है। प्रभारी मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना होगा महिलाओं के प्रति सरकार पूर्ण तरह से कटिबद्ध है, महिलाओं के प्रति छेड़छाड़ जैसी घटनाएं अगर सामने आती हैं तो अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे होगी।

09 15

सरकार महिलाओं के प्रति महिलाओं को सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि 17 से 25 अक्टूबर तक सुरक्षा संरक्षण तथा सशक्तिकरण, कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जबकि 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक महिला बाल तस्करी भिक्षावृत्ति बाल श्रम, 24 से 30 जनवरी तक कन्या भुरूण हत्या यौन अपराध में बाल विवाह, 8 से 15 मार्च तक घरेलू हिंसा में सुरक्षित यात्रा व 13 अप्रैल से 22 अप्रैल के मध्य कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं उनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है।

शासन के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए उन्हें नोडल अधिकारी नामित किया गया है उनके द्वारा स्वयं भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने कहा महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है महिलाएं अपने कार्यों में बहुत ही लगनता व तत्परता के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसी के उद्देश्य से उन्हें और मजबूत करने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जिससे महिलाओं में जागरूकता आएगी हिम्मत बढ़ेगी और वह मजबूत होंगी। वहां पर लोकगीत गायिका चंचल बंजारा को सरकार की योजनाओं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार को अपने गीतों के माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं आशा ओमवती, राजेश, आंगनवाडी कार्यकत्री बबली शर्मा, सदस्य स्वयं सहायता समूह की सरिता चौहान सदस्य स्वयं सहायता समूह सखी डॉक्टर योसविंदर कोर, डॉ शिल्पी सिरोही को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर उन सम्मानित किया। दिव्यांगजन महिलाओं को भी ट्राई साइकिल व्हीलचेयर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजनी पुंडीर ने किया। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रे, बीएसए राघवेन्द्र सिंह, बीडीओ स्मृति अवस्थी, सोनिका चौधरी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी स्वीटी चौधरी, महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, जिला समन्वयक अनीसा व दीपिका, संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img