जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: सीडी इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ रजनीश चन्द्र ऐरन की करोना संक्रमण के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सक की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।
नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रजनीश चन्द्र ऐरन को एक सप्ताह पूर्व सांस लेने में तकलीफ होने के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जंहा उनकी रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई थी।इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उन्हें हार्ट अटैक भी हो गया था।वरिष्ठ चिकित्सक तब ही से वेंटिलेटर पर थे।
रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कोविड नियमों के अंतर्गत अस्पताल प्रशाशन द्वारा दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ ऐरन की मौत की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके भतीजे एवं सीडी इंटर कालेज के प्रबंधक सुशांत ऐरन के घर संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। डॉ रजनीश ऐरन 38 वर्ष तक सीडी इंटर कालेज के प्रबंधक एवं नगर में रोटरी क्लब के संस्थापक रहे है।

