Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

दादा की हत्या करने वाला शराबी पोता गिरफ्तार

  • गुरूवार की सुबह जमीनी विवाद में पोते लकड़ी से पीट-पीटकर की थी हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

अफजलगढ़: अफजलगढ़ पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर दादा की हत्या करने वाले पोते को गिरफ्तार कर लिया है। पोते ने शराब के नशे में गुरूवार को लकड़ी व ईंट से पीट-पीटकर दादा की हत्या कर दी थी।

कोतवाली क्षेत्र के कासमपुरगढ़ी निवासी अमीर हुसैन (70 वर्ष) घर में अकेला रहता था। अमीन हुसैन के शराबी पोते दिलशेर ने गुरूवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर लकड़ी व ईंट से पीट-पीटकर घायल कर दिया था।

घायल अमीर हुसैन ने हॉयर सेंटर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दिलशेर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने मृतक के पुत्र शाहिद हुसैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दिलशेर को जसपुर बस स्टेंड से पकड़ लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img