Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

दोस्त के साथ काम करने में आसानी होती है: तारा सुतारिया

CINEWANI 1


सुभाष शिरढोनकर |

19 नवंबर, 1995 को मुंबई के एक पारसी परिवार में जन्मी तारा सुतारिया ने मुंबई के सेंट एन्ड्रयूज कॉलेज आॅफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से मॉस मीडिया में डिग्री कोर्स किया है। 2019 में तारा सुतारिया ने करण जौहर के बैनर की पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2’ के साथ बतौर एक्ट्रेस अपने कैरियर की शुरूआत की। इसमें वे टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए तारा सुतारिया को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड नॉमिनेशन मिला। 2019 में ही तारा सुतारिया मिलाप झवेरी की एक्शन फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और रितेश देशमुख के साथ थीं। पिछले साल अहान शेट््टी के साथ ‘तड़प’ (2021) और इस साल ‘हीरोपंती 2’ (2022) में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट तारा सुतारिया नजर आर्इं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी फिल्म में एक बेहद शानदार भूमिका निभाई थी। इस वक्त तारा सुतारिया मोहित सूरी के निर्देशन में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और दिशा पटानी के साथ हैं। उनकी यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी। प्रस्तुत हैं तारा सुतारिया के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ के साथ, दूसरी बार काम करना आपके लिए कितना चैलैंजिंग रहा?
-बिलकुल भी चैलेंजिंग नहीं था। जब पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करना था, तब मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन उन्होंने नर्वसनेस दूर करने में जिस तरह से मेरी मदद की, उसके बाद से ही वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं। मैं लकी हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे। जब आपके साथ काम करने वाला, आपका दोस्त हो तो आपको काम करने में आसानी होती है।

हर कोई जानता है कि टाइगर श्रॉफ लाजवाब एक्टर हैं। उनके एक्शन सीन तो कमाल के होते हैं, लेकिन एक इंसान के रूप में वह आपको कैसे लगे?
-टाइगर बेहद शर्मीले हैं। हर किसी का सम्मान करना और अपने काम से काम रखना उनके स्वभाव में शामिल है। वह ज्यादा नहीं बोलते। दिखावा तो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं है। इसके बावजूद अपने इर्द-गिर्द वह पैनी नजर रखते हुए हर किसी से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। उनका सैंस आॅफ ह्यूमर तो कमाल का है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेशक एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन अक्सर एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से कतराती रही हैं। उनके साथ काम करते हुए आपका एक्सपीरियंस किस तरह का रहा?
-यह सच है कि वह प्राइमाफेसी काफी इंटेंस लगते हैं, लेकिन रियल लाइफ में वे ऐसे बिलकुल भी नहीं हैं। फिल्म में हमारी बहुत ही इंट्रेस्टिंग केमिस्ट्री थी। फिल्म के दौरान उन्होंने कभी भी महसूस नहीं होने दिया कि वो इतने सीनियर एक्टर हैं या उन्होंने इतनी सारी अच्छी अच्छी फिल्में की हैं।

बचपन से म्यूजिक में आपकी बेहद दिलचस्पी रही है। आप एक ट्रेंड सिंगर हैं। एक एक्ट्रेस बनने के बाद क्या अब आपकी यह हॉबी अब साइड लाइन हो चुकी है?
-बिलकुल नहीं। म्यूजिक मेरी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा रहा है। इसे एक्सप्लोर करने का कोई भी अवसर मैं छोड़ना नहीं चाहती। मुझे खुशी है कि मेरी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में मुझे अवसर मिला है। इन फैक्ट, इसके बाद मैं जितनी भी फिल्में साइन कर रही हूं, उनमें मैंने एक्टिंग के साथ ही साथ सिंगिंग का फैसला किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img