जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: कोरोना महामारी के प्रकोप का असर दीपावली के पर्व पर भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में सामान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में रौनक तो दिखाई दे रही है, लेकिन व्यापारी वर्ग का साफ कहना है कि इस बार बाजारों की रौनक फीकी है क्योंकि इस बार दीपावली के पर्व पर कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि सामान की खरीदारी में कोई इजाफा होता नजर नहीं आ रहा है।
दीपावली के पर्व पर हर वर्ष करोड़ों रुपये के सामान की खरीद-फरोख्त होती है, लेकिन इस बार खरीदारी में कोई अच्छी खासी बढ़ोतरी होती नहीं दिख रही है। क्योंकि पल्लवपुरम-मोदीपुरम, दौराला और लावड़ के बाजारों में जिस तरह त्योहार पर भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार ये भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।
हालांकि बाजारों में भीड़ है, लेकिन वह सिर्फ जरूरतमंद चीजों को खरीदने के लिए ही दिखाई दे रही है। बाजारों में अगर व्यापारी वर्ग से बातचीत की जाए तो उनका साफ कहना है कि इस बार ये पर्व फीका नजर आ रहा है। क्योंकि बाजारों में जो भीड़ आ रही है। वह सिर्फ जरूरतमंद चीज ही खरीद रही है।
किराना व्यापारी कामिल अब्बासी का कहना है कि इस बार सिर्फ जरूरतमंद चीज ही लोग खरीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते अन्य सामानों की खरीदारी करने में लोग बच रहे हैं।
रिजवी जरनल स्टोर के मालिक नायाब रिजवी का कहना है कि इस बार त्योहार पर खरीदारी करने वालों की भीड़ तो है, लेकिन ये भीड़ सिर्फ जरूरत चीज को ही खरीद रही है। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार त्योहार फीका है।
कपड़ा व्यापारी शाहिद सैफी का कहना है कि इस बार कपड़े की खरीदारी करने वालों की भीड़ तो है, लेकिन यह भीड़ सिर्फ जरूरतमंद के मुताबिक ही कपड़े खरीद रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीदारी करने वालों में कमी आई है।