Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद तेज, ट्रैक की ग्राइंडिंग शुरू

  • न्यू गाजियाबाद टपरी ट्रैक की अत्याधुनिक मशीन से हो रही ग्राइंडिंग
  • गड्ढे दूर कर ट्रैक पर दौड़ सकेगी 130 किमी की स्पीड से ट्रेनें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे के दिल्ली मंडल में न्यू गाजियाबाद से टपरी सहारनपुर तक ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए 80 करोड़ रुपये कीमत की अत्याधुनिक ग्राइंडिंग मशीन से उक्त ट्रैक की ग्राइंडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे ट्रैक के गड्ढे दूर करके उसे स्मूथ बनाया जाएगा, जिससे ट्रैक की लाइफ के साथ साथ उस पर दौड़ने वाली ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ जाएगी। इस कार्य के बाद उक्त ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों की यात्रा करने के बाद भारत में जहां हाइवे और एक्सप्रेस-वे निर्माण पर जोर दिया। वहीं, हाईस्पीड ट्रेनें चलाने और ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके तहत रेलवे का बजट भी बढ़ाया गया। दिल्ली डिवीजन में न्यू गाजियाबाद से टपरी सहारनपुर तक के रेलवे ट्रैक पर अभी तक ट्रेनों को अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर दौड़ाया जा सकता है। रेलवे ने उक्त ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का निर्णय लिया।

21 2

इसके लिए गत वर्ष से कार्य चल रहा है। 52 किलो गेज की रेलवे लाइन को हटाकर 60 किलो गेज की रेलवे लाइन बिछा दी गई। ट्रैक के नीचे लगे तमाम स्लीपर भी बदल दिए गए। अब रेलवे ट्रैक के गड्ढों को दूर करके उसे स्मूथ बनाने का कार्य अत्याधुनिक रेलवे ट्रैक ग्राइंडिंग मशीन द्वारा किया जा रहा है। इससे जहां ट्रेनें और तेज गति से उक्त ट्रैक पर दौड़ सकेंगी, वहीं टैÑैक की लाइफ भी बढ़ जाएगी। ट्रैक की ग्राइंडिंग का कार्य मेरठ से टपरी की ओर किया जा रहा है। इसके बाद उक्त ट्रैक के सिग्नल को अपग्रेड किया जाएगा।

इसके बाद उक्त ट्रैक पर ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकेंगी। मेरठ से करीब 30 अप और डाउन की एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें रोजाना गुजरती या संचालित की जाती हैं। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से उक्त ट्रैक पर दौड़ने वाली ट्रेनों के यात्रियों के समय की बचत होगी। वहीं इससे इस ट्रैक की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने और आय बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img