- सरकार की शिक्षक विरोधी रवैये की शिक्षकों ने की निंदा
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: प्राथमिक विद्यालय किरतपुर प्रथम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के शिक्षक विरोधी रवैया की घोर निंदा की गयी। आठ मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
शनिवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित बैठक में शिक्षा कर्मियों ने शिक्षा सेवा अधिकरण शिक्षकों की गोपनीय आख्या के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले आठ मार्च के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेंं मुकेश बाबू वर्मा, आदेशपाल, मोहम्मद सईद, राजवीर सिंह, रोशन लाल, धीर सिंह, शरद कुमार, रवि, संजय कुमार, किरण जालंधर, नौशाबा बानो, मोहम्मद शाकिर, तापस पाल, मुकेश कुमार आदि रहे।

