Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

बागपत में जनवाणी के दस वर्ष पूर्ण, कार्यालय में मना जश्न

  • दैनिक जनवाणी ने एक मार्च 2011 को बागपत की धरती पर किया था शानदार आगाज
  • अभिकर्ताओं, पाठकों, विज्ञापनदाताओं का खूब बरसा स्नेह, सकारात्मक सोच के साथ पूरे किए दस वर्ष
  • बागपत कार्यालय में बागपत जनपद की टीम ने केक काटकर मनाई दसवीं वर्षगांठ

मुख्य संवाददाता |

बागपत: अभिकर्ताओं, स्नेदिल पाठकों, विज्ञापनदाताओं के स्नेह से दैनिक जनवाणी ने बागपत की सरजमीं पर दस वर्ष का सफर बेमिसाल पूर्ण कर लिया है। ईमानदारी, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और सकारात्मक सोच के साथ जनवाणी ने इस मुकाम को हासिल कर 11वें बरस में प्रवेश कर लिया है।

इस शुभ अवसर पर बागपत कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया। बागपत जनवाणी टीम ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर जनवाणी की कामयाबी पर बधाई दी। साथ ही समाज के आगे नया नजरिया पेश करने का संकल्प लिया।

39 1

गॉडविन मीडिया ग्रुप के निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा व जितेंद्र सिंह बाजवा ने 14 फरवरी 2011 को मेरठ संस्करण का आगाज किया था। जिसके बाद एक मार्च 2011 को ही बागपत संस्करण का शानदार आगाज किया गया था। पाठकों के बीच जगह बनाना और फिर छा जाना दैनिक जनवाणी की सकारात्मक सोच का परिणाम है।

जिसके बाद जनवाणी परिवार के पाठकों का कारवां बढ़ता चला गया और ईमानदारी, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और सकारात्मक सोच के साथ नया नजरिया पाठकों के बीच प्रस्तुत किया। खबरों को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच रखी गई और दैनिक जनवाणी की टीम ने अपनी लेखनी से समाज के बीच अलग ही मिसाल कायम की है।

जिसका परिणाम कामयाबी के दस साल बेमिसाल के रूप में सामने हैं। तमाम बाधाएं आई कोरोना काल में संकट भी देश के सामने आया, लेकिन गॉडविन मीडिया ग्रुप के प्रबंधन ने अपने कटिबद्ध संकल्प के साथ दैनिक जनवाणी के बढ़ते कदम को बदस्तूर जारी रखा और पाठकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया।

बागपत में दस वर्ष का शानदार सफर तय करने की खुशी में बागपत कार्यालय में जश्न मनाया गया। शनिवार को बागपत कार्यालय में जनपद की टीम ने केक काटकर इस खुशी के पल को मनाया। एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर इस खुशी के पल की बधाई दी। बागपत कार्यालय को फूल-मालाओं, झंडियों, गुब्बारों से सजाया गया।

गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा व जितेंद्र सिंह बाजवा और समूह संपादक यशपाल सिंह ने बागपत टीम को बधाई दी और हौसला बढ़ाया। जनपद की टीम ने प्रबंधन को अपने साथ जोड़ने पर आभार जताया और भरोसा दिया कि आगे इस सफर को और अधिक खुशनुमा बनाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अमित पंवार, विज्ञापन प्रभारी यशवीर सिंह, बड़ौत कार्यालय प्रभारी नरेशपाल तोमर, बड़ौत विज्ञापन प्रभारी अमित शर्मा, प्रमोद पंवार, दीपक गुप्ता, राजवीर तोमर, शिवानी, नीरज त्यागी, प्रदीप यादव, मामचंद दाहा, सुनील कुमार, डॉ. जावेद हसन, राजेश कुमार, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

इन्होंने दी शुभकामनाएं

dm copy

मुझे बहुत हर्ष है कि बागपत में दैनिक जनवाणी ने दस वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। स्वच्छ पत्रकारिता का परिचय देकर जनवाणी ने जनहित की सेवा करने का काम किया है। आशा करता हूं कि इसी तरह से जनहित की सेवा में जनवाणी समर्पित रहे।                                                    -राजकमल यादव, डीएम बागपत

37 1
बागपत जनपद में दैनिक जनवाणी के दस वर्ष पूर्ण होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जनवाणी प्रबंधन इसके लिए बधाई का पात्र है। जनवाणी ने हमेशा ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और एक सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए पत्रकारिता की है। जनता के मुद्दों को उठाकर जनहित की सेवा करने का काम किया है। शुभकामनाएं देता हूं कि जनवाणी आगे भी अपने कामयाबी के सफर को जारी रखे और एक नए आयाम पर पहुंचे।             -डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद बागपत लोकसभा

 

38
दैनिक जनवाणी के बागपत में दस वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान के प्रबंधन एवं पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जनवाणी ने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी का साथ देते हुए पत्रकारिता का परिचय दिया है। हमेशा सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है। जनवाणी अपने सफर को हर दिन एक नए मुकाम पर लेकर जाए, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
 -योगेश धामा, विधायक बागपत विधानसभा

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img