Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

चुनाव खत्म, फिर भी कुर्सी से गायब अधिकारी

  • आवास विकास में आधे से ज्यादा कर्मचारी गायब
  • खाली पड़ी कुर्सियां, अभी से छाई होली की खुमारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विभागों में अभी तक कर्मचारियों और अधिकारियों के ऊपर से चुनावी ड्यूटी की खुमारी उतर नहीं पाई है। कई विभागों में कर्मचारी अभी तक सही प्रकार से अपनी ड्यूटी करते नजर नहीं आ रहे हैं। आवास विकास समेत कई कार्यालयों में या तो कर्मचारी छुट्टी पर हैं या अपनी कुर्सी ऐसे ही छोड़कर किसी अन्य कार्य में व्यस्त हैं। सोमवार को भी कार्यालय में सप्ताह के पहले ही दिन कुछ ऐसे हालात देखने को मिले।

13 9

बता दें कि अभी तक चुनाव ड्यूटी के चलते अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारी और अधिकारी गायब थे। यहां जनता के कार्य तक नहीं किये जा रहे थे। लोगों को किसी भी अधिकारी से मिलना हो तो वह चुनाव ड्यूटी में व्यस्त बताया जा रहा था। अब चुनाव ड्यूटी खत्म हो चुकी है। बावजूद इसके अधिकारी कुर्सियों से गायब हैं। यह हाल शहर के अधिकांश सरकारी कार्यालयों का है, लेकिन हम बात कर रहे हैं शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय की।

यहां सोमवार को निर्माण खंड तीन की बात करें तो यहां एक भी कमरे में कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। यहां एक्सईएन तो अपने कमरे में मौजूद थे, लेकिन एक बजे ही कर्मचारी अपनी कुर्सियों से गायब हो चुके थे। कुछ कर्मचारियों छुट्टी पर थे तो कुछ ऐसे ही बिना वजय अपनी सीट से गायब मिले।

पब्लिक काटती है चक्कर, नहीं होते कार्य

आवास विकास परिषद के इस कार्यालय में माधवपुरम, शास्त्रीनगर, जागृति विहार समेत कई इलाके आते हैं। यहां अक्सर कार्य कराने आने वालों की लाइन लगी रहती है। आवास विकास की पीएम आवास योजना के भी आवंटन हो चुके हैं, लेकिन उनके लाभार्थियों को अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है। पहले चुनाव के कारण देरी हो रही थी तो कभी अधिकारी कहीं अन्य जगहों पर व्यस्त थे। लोग कार्यालय आते हैं और बिना कार्य के ही चलते जाते हैं।

उधर, जागृति विहार स्कीम 11 के आवंटी सुशील पटेल ने बताया कि वह भी अपनी समस्याओं को लेकर यहां कब्जा दिलाये जाने को लेकर कई बार अधिकारियों से मिलने पहुंचे, लेकिन कभी अधिकारी चुनाव में व्यस्थ थे तो कभी अन्य समस्याएं थी। जिस कारण उनके कार्य नहीं हो पाते। अब अधिकांश कर्मचारी कुर्सी से गायब रहते हैं। जिस कारण पब्लिक परेशान है।

एक अधिकारी पर है कई जगहों का चार्ज

विभाग में अधिकारियों की कमी पहले से ही चली आ रही है। यहां एक निर्माण खंड पर जो एक्सईएन तैनात है। उनके पास बुलंदशहर, सहारनपुर समेत मेरठ की भी जिम्मेदारी है। इस कारण यहां वर्क लोड अधिक होता है और लोगों के कार्य समय पर नहीं हो पाते। यही हाल यहां कर्मचारियों का भी है। कर्मचारी या तो यहां कम संख्या में है और जो हैं भी वह अपनी कुर्सी खाली छोड़कर गायब हो जाते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img