- खेत से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन से टच हुई मशीन
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: शनिवार की दोपहर को झिंझाना क्षेत्र के गांव सूबरी निवासी मिस्त्री मोहित पुत्र लक्ष्मीचंद अपने साथी चाहत के साथ अपनी मशीन लेकर पास के ही शाहपुर मजरे में किसान अजमेर के खेत से सबमर्सिबल की मोटर निकालने के लिए गए थे। जब मोहित मशीन से अपने साथी चाहत के साथ बोरिंग से मोटर निकाल रहा था तो खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन से मशीन टच हो गयी। जिससे मोहित और चाहत को जोरदार करंट लग गया।
आनन-फानन में किसान दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि चाहत को मामूली करंट लगा था जिसको उपचार के बाद घर भेज दिया। मोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में नोजवान की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

