Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

इकोनॉमिक कॉरिडोर में छूटे पुल-नाली के दोबारा भेजें

  • किसान बैठक के बाद निर्माण कंपनी के अफसरों से मिले

जनवाणी संवाददाता |

शामली: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के संबंध में एक बैठक ग्राम बाबरी में बिजेंद्र सिंह के पेट्रोल पर गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद किसानों का प्रतिनिधि मंडल बाबा श्याम सिंह मलिक और भाकियू के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक व संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह के नेतृत्व में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर कंपनी के अधिकारियों से मिला।

इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि पुलों की हाइट और नालियों की जो रिक्वायरमेंट की थी, उस पर कंपनी ईमानदारी से काम नहीं कर रही है। साथ ही, किसानों को आपस में टकरा कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू पूरी तरह से किसान संघर्ष समिति के साथ है।

किसानों के साथ कोई भी ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा कि जो पुल और नालियां चेंज आॅफ स्कोप से छूट गए हैं, उनकी रिक्वायरमेंट कंपनी दोबारा से एनएचएआई को भेजें। ठाकुर वीरसिंह ने कहा कि जब तक सर्विस रोड का समाधान नहीं होता तब तक बाउंड्री वॉल कहीं पर भी नहीं निकालने दी जाएगी।

इस दौरान निर्माण कंपनी की ओर से कंपनी के डायरेक्टर सोनू सांगवान, दीपक राणा, धर्मेंद्र राणा आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन विदेश मलिक ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र प्रधान, इंतजार मुखिया, बिजेंद्र सिंह, डा. तेजपाल, दिनेश, प्रमोद, रवि मलिक आदि किसान उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img