Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सीएम आगमन से पूर्व सड़कों को चाक-चौबंद करने में जुटा अमला

  • यूनिवर्सिटी रोड से मेडिकल तक सड़क की कराई धुलाई और सफाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम टीम ने सीसीएस यूनिवर्सिटी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। नगर निगम टीम प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान की अगुवाई में सफाई निरीक्षक रवि शेखर के साथ जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि लेकर यूनिवर्सिटी रोड पहुंचे और अभियान की शुरूआत की।

सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र कुमार विजय भी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम टीम ने सड़क पटरी पर अव्यवस्थित तरीके से रेहड़ी, ठेला, निर्माण सामग्री तथा झोपड़पट्टी आदि डालकर सामान बेचने वालों के सामानों को हटवाया तथा सड़क किनारे बनी नाली को भी साफ कराय।

सड़क पर फैली धूल, मिट्टी तथा गंदगी को पानी का छिड़काव करके साफ सफाई कराया गया। बीच-बीच में नगर आयुक्त मनीष बंसल तथा सहायक नगर आयुक्त बृजपाल ने भी कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया जाना संभावित है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए निगम ने यहां पर सफाई अभियान चला रखा है।

नगर निगम का पूरा अमला शुक्रवार को सड़कों पर उतरा तथा विशेष सफाई अभियान चलाया। सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को भी चेतावनी दी गई। सड़क किनारे कनात आदि भी लगाई गई, जिससे सड़क की सूरत बदली बदली नजर आई। यूनिवर्सिटी के सामने दूसरी ओर सड़क पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य भी शुरू कर दिया गया है तथा रेलिंग भी लगाई जा रही है। शाम 6 बजे तक अभियान चलाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी में बदलाव, सरकार ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव...

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img