Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड एसटीएफ की पुरानी कोतवाली के पास बदमाशों से मुठभेड़

  • एक बदमाश हुआ घायल, पुलिस को चकमा देकर भाग निकले बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: उत्तराखंड के हरिद्वार की एसटीएफ की टीम के साथ नगर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निकट उत्तराखंड के टॉप टेन बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। गोली लगने के बाद बदमाश अपने साथी के साथ कार में सवार होकर वहां से भाग निकला। लगभग ढाई सौ मीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाश बाजार में गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस को बदमाशों की गाड़ी भारी मात्रा असलाह व 2 मोबाइल फोन मिले हैं।

शनिवार की शाम लगभग सात बजे नगर स्थित पुरानी कोतवाली व उसके पास में बने पुलिस क्षेत्राधिकारी आवास के निकट पतियापडा चौक की ओर से पहुँची थी। अगली गाड़ी में से एक युवक जैसे ही नीचे उतरा पीछे से आई दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उस पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने के बाद बदमाश गाड़ी में सवार हुआ और अपने साथी के साथ सिलरा कॉलोनी के बीच से गुजरने वाले रास्ते पर अपनी गाड़ी दौड़ा दी।

64 13

सिलरा रोड पर सामने से ट्रक आ जाने से बदमाशों ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और बाजार की ओर पैदल ही भाग निकले। तभी पीछा करते हुए दूसरी गाड़ी भी पहुंच गई तथा उन्होंने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मियों ने अपने आप को एसटीएफ हरिद्वार की टीम बताया। टीम में शामिल इन्स्पेक्टर एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लोकेशन के आधार पर बदमाशों के पीछे लगे थे।

गाड़ी में सवार एक बदमाश काशीपुर का रहने वाला कुलदीप उर्फ टेडी है। उसके ऊपर हत्या व लूट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुलदीप उर्फ टेढ़ी ने 10 वर्ष पूर्व पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस मामले में वांछित चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुलदीप उत्तराखंड के एक तिहरे हत्याकांड में उम्र कैद की सजा पाये हुए हैं। पुलिस को देखकर वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश वहां से दूर निकल चुके थे।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। सूचना के आधार पर पुलिस नूरपुर मार्ग स्थित जंगल में बदमाशों की कॉम्बिंग में लगी है। पुलिस द्वारा ली गई गाड़ी की तलाशी में जहां ड्राइवर सीट के ऊपर खून के निशान मिले हैं गाड़ी से भारी मात्रा में असलाह व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। नगर में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ का पता लगते ही लोग सहम गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img