Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

39 दुकानों से अतिक्रमण हटाया और 9 दुकानदारों पर किया जुमार्ना

  • मंडी समिति रोड पर निगम और प्रशासन का अतिक्रमण रोधी अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शासन के निदेर्शों के अनुपालन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर निगम ने आज मंडी समिति रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाते हुए अनेक दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और सांकेतिक जुमार्ना किया। प्रशासन की ओर से एनाउंस कर दुकानदारों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गयी।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

 

 

प्रदेश सरकार के अतिक्रमण हटाने सम्बंधी आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुवेर्दी और अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा बुधवार को मंडी समिति रोड पर दर्पण सिनेमा से चिलकाना रोड पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अधिकांश दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया था। करीब 39 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और नौ दुकानों पर सांकेतिक रुप से 5700 रुपये का जुमार्ना भी किया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि उनके द्वारा दोबार अतिक्रमण पाया गया तो उन पर भारी जुमार्ना लगाया जायेगा।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अनेक दुकानदारों को समझाया भी गया और अधिकारियों द्वारा एनाउंस कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गयी। कार्रवाई के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजेन्द्र, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी,

सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, महेश राणा के अलावा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, शिवकुमार, विक्रम, पवन, प्रदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन, प्रवीण व रणदीप और थाना मंडी व थाना कुतुबशेर का पुलिस बल भी साथ रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img