Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

डेढ़ दर्जन स्थानों से हटाया अतिक्रमण, साढे़ 19 हजार जुर्माना

  • चार दुकानदारों को दिया गया अतिक्रमण हटाने का समय

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम ने सोमवार को मण्डी समिति रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आज राणा पैलेस से चद्रभान की पुलिया तक अभियान चलाते हुए करीब डेढ़ दर्जन स्थानों से अतिक्रमण हटाया और छह दुकानदारों पर साढे़ 19 हजार रुपये जुर्माना किया गया।

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में आज जब जेसीबी लेकर थाना मण्डी के राणा पैलेस क्षेत्र पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। निगम अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सड़क तक फैले हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी हटाया। करीब डेढ़ दर्जन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। चार दुकानदारों को आज शाम तक अतिक्रमण हटाने का समय देते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया। अतिक्रमणकारियों पर कुल 19500/-जुर्माना किया गया।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, नरेश चंद, हेमराज, रणदीप, जगपाल, पवन, नबाबुद्दीन, प्रदीप, विक्रम, व प्रवीण, सफाई निरीक्षक महेश राणा, अतिक्रमण सुपरवाइजर मौहम्मद तौसीफ के अलावा थाना मण्डी पुलिस भी मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img