- हिंदू स्वाभिमान परिवार ने किया कार्यक्रम का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: हिंदू स्वाभिमान परिवार द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मकर संक्रांति को हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार बताते हुए धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया गया।
मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाबा बालगिरी महादेव मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन से उत्तरायण गति आरंभ होती है। मां गंगा के धरती पर लाने पर भगीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए इसी दिन तर्पण किया था और इसी दिन गंगा मैया भी भगीरथ के पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में जा मिली थी।
रणजीत वाल्मीकि व अविनाश वाल्मीकि ने कहा कि महाभारत के महान योद्धा भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए भी मकर संक्रांति के दिन का चयन किया था। मनीष त्यागी और गौरव धीमान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह में तीन बार विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। अध्यक्षता राजीव धीमान व संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया।
अनुज त्यागी, जोगेंद्र जाटव, तरुण कश्यप, अजय प्रजापति, संजीव सैनी, शिवम, आशुतोष, अनिल त्यागी, सागर अग्रवाल, कमल गर्ग, सावन, दीपक, पंकज सैनी, अनुज, विकास, कार्तिक, सुमित आदि मौजूद रहे।

