Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

Animal: ‘लिक माई शू’ डायलॉग पर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बोलीं,मेरे बारे में बहुत कुछ नहीं..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ​ए​ए​निमल को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाक्स आफिस पर भी एनिमल अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। वहीं, फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर कुछ मुश्किलें बढ़ी हैं। जिसमें एक हैं ‘लिक माई शू’। वहीं, इस डायलॉग पर फिल्म की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपनी प्रति​क्रिया दी है।

35 4

दरअसल, तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अभिनय किया है। इससे उनका करियर भी ऊंचाइयां छू रहा है। उनके किरदार को लोग बेहद पंसद कर रहे हैं। साथ ही तृप्ति के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी बढ़ चुके हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म के डायलॉग को लेकर अपनी प्रति​क्रिया दी है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा एक्ट्रेस ने..

37 4

इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा

36 3

इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा ” फिल्म रिलीज के पहले दिन मेरे बारे में बहुत कुछ नहीं कहा गया था इसलिए मैंने कहा ठीक है, ऐसा होता है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन ठीक है मेरे लिए इतना ही काफी था कि कम से कम लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। इसके बाद धीरे-धीरे माहौल बदला, लोगों ने बातें करना शुरू कर दिया और अब यह बड़े पैमाने पर हो रहा है।”

उनकी दो नेटफ्लिक्स फिल्में, ‘बुलबुल’ और ‘कला’

38 3

जब इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि उनकी दो नेटफ्लिक्स फिल्में, ‘बुलबुल’ और ‘कला’ ने उन्हें एक ठोस कलाकार के रूप में स्थापित किया और अब ‘एनिमल’ ने उन्हें उनके करियर का सबसे व्यापक मंच दिया है। इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इतने लंबे समय के बाद यह मेरी बड़ी फिल्म थी। मैं भूल गई थी कि बड़े पर्दे पर खुद को देखना कैसा लगता है।

39 4

एनिमल ने मुझे उन सबकी याद दिला दी। बेशक, एक बड़ी फिल्में अपने प्रभाव के साथ आती है और ज्यादातर दर्शकों तक पहुंचती है। एक कलाकार का बिल्कुल यही सपना होता है कि उनके काम को नए दर्शक पसंद करें।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जिले के थाना सरसावा क्षेत्र अंतर्गत...

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img