Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

पांच माह बाद भी अनसुलझी पहेली है सिर कटी लाश

  • जमना नगर में बोरे में बंद मिली लाश को भूली पुलिस
  • 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे तलाशे, कई जनपदों में फोटो भेजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा लावारिस लाशों की डंपिंग ग्रांउड बनी हुई है। बाहरी थाना क्षेत्रों में आमतौर पर अक्सर ही महिलाओं की सिर कटी लाशें मिलती रहती हैं। महिलाओं की लाशें कभी-कभी कई टुकड़ों में मिली थी। जितनी भी ऐसी लाशें मिली हैं। उनमें से एक दो को छोड़कर किसी की भी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। खरखौदा थाना क्षेत्र के जमना नगर मोहल्ले में एक युवक बोरे में महिला की नग्न लाश सिर पर लेकर घूमता रहा। कालोनी में काफी देर इधर-उधर टहलता रहा।

फिर सुबह के वक्त लाश को गली में फेंककर भाग गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की बोरे पर नजर पड़ी तो उनको शक हुआ। खोलकर देखा तो उसके अंदर महिला की लाश थी। घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और स्नीफर डॉग लेकर मौके पर पहुंची। घटना के पांच महीने बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई कि बोरे में बंद लाश किसकी थी और लाश को कहां से लाकर फेंका गया है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। इसमें सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर एक युवक नजर आया।

वह बोरी में भरी लाश को सिर में लादे हुए था। धीरे-धीरे चल रहा था। इलाके में लगे कई सीसीटीवी में नजर आया। युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 30-35 के आसपास है। शरीर पर कपड़े नहीं थे। चेहरे पर कटे के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। बोरे के पास 500 रुपये का एक नोट भी मिला है। यह गिर गया या फेंका गया पुलिस को आशंका है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

और भी मिल चुकी लाशें

पहचान छुपाने के लिये हत्यारों ने हत्या कर महिला की लाश कभी नाले में लाश फेंकी तो कभी दूसरे स्थान से लाकर शव डाल कर भाग गए। लिसाड़ी गेट, कैंट और ब्रह्मपुरी थाने के ओडियन नाले में युवतियों के सिर कटे शव कई बार मिल चुके हैं। 27 अक्टूबर 2020 को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बोरे में एक युवती का शव 15 टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैली थी।

24 13

हत्या किसने की ये तो पता नहीं चल सका, लेकिन पुलिस ने इस मामले में ही एफआर लगा दी। इसके बाद गत छह जुलाई 2022 को कैंट में बीआई लाइंस के पास युवती का सिर कटा और हाथ कटा शव मिला था। इस मामले में भी शरीर के कई अंग गायब होने के चलते बिसरा सुरक्षित नहीं रखा जा सका, लेकिन डीएनए अभी तक सुरक्षित रखा गया। ऐसे ही थाना किठौर के राधना जंगल में युवती का सिर कटा शव मिला था।

कई सवाल जो जवाब मांग रहे

  • बोरे में बंद लाश किसकी है?
  • लाश कहां से लाई गई?
  • युवती की हत्या किसने हत्या की?
  • हत्या की वजह क्या है?
  • वह युवक कौन था जो लाश को सिर में लादे था?
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक ऊपर और निफ्टी 23,750 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार सुबह...
spot_imgspot_img