Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

मैक्स अस्पताल में हंगामा इलाज में लापरवाही का आरोप

  • सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल में महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की है।

श्याम नगर निवासी अकरम ने बताया पत्नी गुलिस्ता की डिलीवरी करने के लिए 11 दिन पहले हापुड रोड स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने पत्नी गुलिस्ता को भर्ती कर आॅपरेशन करने की बात कही थी। पीड़ित अकरम ने बताया आॅपरेशन के नाम पर तीस हजार रुपये ले लिए थे। पांच दिन पहले आॅपरेशन के दौरान डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसको गढ़ रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोगों ने मंगलवार को हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही से महिला की तबीयत बिगड़ गई है। इसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया हंगामे की पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

परिवार के लोगों का यह भी कहना है कि अकुशल लोगोंं से हॉस्पिटल मालिक काम कराते हैं। जिससे लोगों को सही इलाज न मिलने पर और फिर तबीयत बिगड़ जाती है। इसके बाद परिवार के लोगों ने लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर दी। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दबिश देने गई पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप

किठौर: थानांतर्गत शाहजमाल में वांछित को पकड़ने गई पुलिस पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस ने घर मे तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बुधवार सुबह पुलिस आई और उसके भाई को गाड़ी से एक्सीडेंट करके आने तो कभी वारंट पर ले जाने के नाम पर ले जाने लगी।

जिसके बाद उसने व घर के लोगों ने उनसे वारंट मांगे तो दारोगा गिरीश कुमार सहित सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि पुलिस ने गर्भवती महिला शबाना के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। यह भी आरोप है पुलिस कर्मियों ने घर में भी तोड़फोड़ की। जिसके बाद पुलिस वकील को अपने साथ ले गई। उधर, इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि चोरी में वांछित चल रहे आरोपित वकील को पुलिस पकड़ने गई थी

जिसके बाद लोगों ने भीड़ इकट्ठा कर पुलिस से वांछित को छुड़ाने का प्रयास किया। उन्होंने मारपीट के आरोप को गलत बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में भीड़ इकट्ठा करने व वांछित को पकड़ने गई टीम को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने में शाहजमाल निवासी साबिर पुत्र अशरफ, रिहान पुत्र रशीद को शांति भंग में चालान कर जेल भेजा है।

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

दौराला: कस्बे में स्थित एक स्कूल की छात्रा से बुधवार को छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान युवक ने छेड़छाड़ कर दी। गांव निवासी एक छात्रा कस्बे स्थित इंटर कालेज में पढ़ने आती है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी। आरोप है कि स्कूल से कुछ दूरी पर पहले से खड़े गांव निवासी एक युवक ने छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने दोस्त को बाइक स्टार्ट करने की बात कहते हुए छात्रा का हाथ पकड़ते हुए बाइक पर बैठने की बात कहते हुए खींचने का प्रयास किया।

छात्रा ने हौसला दिखाते हुए युवक के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इस दौरान आती छात्राओं और छात्रा के परिचित के पहुंचने पर आरोपी युवक देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। छात्रा की मां ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img