Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

योगी के कैबिनेट विस्तार पर लगी निगाहें

  • रालोद को भी मिलेगी जगह, मंत्रीमंडल विस्तार इसी माह, ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह भी होंगे मंत्रीमंडल में शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इसी माह योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता हैं, जिसमें रालोद को भी जगह मिलेगी। यही नहीं, अखिलेश यादव को छोड़कर आये ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह को भी मंत्रालय दिया जाएगा। इसकी प्रबल संभावना हैं। सूत्र बताते है कि रालोद को एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री को यूपी सरकार में स्थान दिया जाएगा। रालोद ने भाजपा से गठबंधन फाइनल करने के दौरान ही ये भी शर्त रखी थी, जिसको इसी माह अमलीजामा पहनाया जा सकता हैं। रालोद को गठबंधन में क्या-क्या मिलेगा? कितनी सीट लोकसभा की दी जाएगी, ये लगभग फाइनल हो चुका हैं। मगर अभी इसको सार्वजनिक नहीं किया गया हैं।

पिछले 15 दिन के भीतर यूपी की राजनीति में बहुत कुछ बदलाव हो गया। सपा-रालोद गठबंधन का ऐलान कर चुका था। सपा ने रालोद को सात सीटें देने की भी घोषणा कर दी थी। मुजफ्फरनगर की सीट को लेकर सपा-रालोद का गठबंधन बिखर गया। शायद इसकी उम्मीद सपा को भी नहीं थी, लेकिन रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के रुख के बाद सपा को बड़ा झटका लगा। सपा-रालोद का गठबंधन पश्चिमी यूपी में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन भाजपा ने रालोद के साथ आगे हाथ बढ़ा दिया, जिसके बाद भाजपा की राह पश्चिमी यूपी में आसान भी हो जाएगी।

वैसे तो भाजपा पश्चिमी यूपी में पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन रालोद के साथ आने के बाद स्थिति और मजबूत हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ की सरकार का इसी माह विस्तार हो रहा हैं। इस विस्तार में रालोद को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री दिया जा रहा हैं। इस पर लगभग फाइनल मुहर लग चुकी हैं। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि रालोद में किसको यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया जाएगा और किसे राज्यमंत्री का पद। ये कहना अभी मुश्किल हैं, लेकिन ये तय है कि यूपी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में रालोद को जगह मिल रही हैं।

रालोद ही नहीं, बल्कि सपा गठबंधन से अलग होकर आये ओमप्रकाश राजभर को भी यूपी सरकार में कैबिनेट में जगह दी जाएगी। ये भी करीब-करीब फाइनल हो चुका हैं। क्योंकि ओमप्रकाश राजभर पहले ही सपा गठबंधन को अलविदा कहकर भाजपा के साथ चले गए थे। वर्तमान में भी ओमप्रकाश राजभर भाजपा गठबंधन में हैं। यही नहीं, दारा सिंह भी सपा गठबंधन से अलग हो गए थे। उन्हें भी यूपी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में जगह मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार इसी माह होने जा रहा हैं। क्योंकि इसके बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। योगी मंत्रीमंडल में फिलहाल आठ स्थान खाली हैं। बीजेपी के कुछ नेता भी हैं मंत्री बनने की लाइन में, जिसमें आजम खान को लेकर चर्चा में रहने वाले आकाश सक्सेना, सिद्धार्थ नाथ सिंह और अशोक कटारिया प्रमुख हैं। इनको भी मंत्रीमंडल विस्तार में जगह मिल सकती हैं, ऐसी चर्चाएं चल रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img