Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पुलिस पर लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: जनपद बागपत के गांव भडल के ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को शिकायती पत्र भी भेजा है।

तहसील परिसर में बागपत जनपद के भडल गांव से आए दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए मामले में निष्पक्षता से कार्य करने की मांग की।

इस दौरान निर्मला पत्नी स्वर्गीय ब्रहमपाल निवासी ग्राम भडल थाना दोघट जनपद बागपत ने आरोप लगाया कि वह कश्यप समाज से एक विधवा महिला है। उसका पुत्र आशीष ग्यारवी में पढता है। हाल ही में वो पुलिस या आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा है। गत तीन अक्टूबर की शाम भी आशीष घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था।

आरोप है कि कुछ दूर जाने पर ही उसे बुढ़ाना पुलिस ने अकारण पकड़ लिया। वहां दौड़ लगा रहे कुछ अन्य युवकों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्हे केवल पूछताछ के लिए लाना बताया गया। यह भी आरोप है कि अगले दिन पुलिस उसे एक फर्जी मुठभेड़ दर्शा कर जेल भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ग्राम भडल में जाकर अन्य ग्रामीणों के सामने उनके पुत्र को उठाकर फर्जी मुठभेड दिखाकर आशीष के विद्यार्थी जीवन से घोर खिलवाड कर फर्जी मामला गढ़ा है। उसके बाद परिजनों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img